भरत तिवारी की मां से मिले युवराज सुधीर सिंह, बोले- मुख्यमंत्री को गुमराह किया गया था, अब हो रही कार्रवाई

Bharat Tiwari Encounter : भरत तिवारी मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और मुलाकातों का दौर लगातार जारी है. इसी कड़ी में पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे.

Bharat Tiwari Encounter : भरत तिवारी मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और मुलाकातों का दौर लगातार जारी है. इसी कड़ी में पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने भरत तिवारी की मां से मुलाकात कर परिजनों को ढांढस बंधाया और मामले में न्याय मिलने का भरोसा दिलाया.

‘सम्राट चौधरी को पूरी जानकारी नहीं दी गई थी’

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में सुधीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इस मामले में शुरुआत में गुमराह करके रखा गया था. उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिल रही है, वैसे-वैसे वे कार्रवाई कर रहे हैं.

‘मुख्यमंत्री पर भरोसा, आरोप लगाना गलत’

सुधीर सिंह ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर सीधे आरोप लगाना उचित नहीं है. उनके अनुसार सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है और कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.

Bharat Tiwari Case : ‘हत्या का मुकदमा दर्ज हो चुका है’

उन्होंने कहा कि भरत तिवारी मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और जांच आगे बढ़ रही है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में पीड़ित परिवार को और राहत मिल सकती है. उन्होंने कहा कि भविष्य में लोगों को यह भी सुनने को मिल सकता है कि परिवार को आर्थिक सहायता और नौकरी उपलब्ध कराई गई है.

‘न्याय सबके लिए जरूरी, कल मेरा भी एनकाउंटर हो सकता है’

सुधीर सिंह ने कहा कि इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात न्याय है. उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के साथ गलत हुआ है तो उसे न्याय मिलना चाहिए. उन्होंने कहा, “आज भरत तिवारी के साथ घटना हुई है, कल को मेरा भी एनकाउंटर हो सकता है.” इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है.

Arrah News : जीतन राम मांझी पर भी साधा निशाना

बातचीत के दौरान सुधीर सिंह ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर भी निशाना साधा. उन्होंने उनके हालिया बयानों की आलोचना करते हुए कहा कि वे गलत बयान दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने मांझी को लेकर तीखी टिप्पणी भी की.

Bihar News : भरत तिवारी मामले में बढ़ रहा राजनीतिक दबाव

भरत तिवारी की मौत के बाद लगातार विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और सार्वजनिक हस्तियां पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रही हैं. मामले को लेकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग तेज होती जा रही है. वहीं प्रशासनिक कार्रवाई और जांच पर भी लोगों की नजर बनी हुई है.

Also Read : भरत तिवारी मामले में न्याय की मांग को लेकर करणी सेना का महापंचायत, कई राज्यों से हजारों की संख्या में पहुंचे समर्थक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >