बेहतर जीवन के लिए पौधारोपण जरूरी: विश्व पर्यावरण दिवस पर महाविद्यालय में कार्यक्रम

Arrah News : प्राचार्या ने वैश्विक स्तर पर चल रहे पर्यावरण संरक्षण प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्लास्टिक का उपयोग कम करना और वृक्षारोपण को बढ़ावा देना आज की आवश्यकता है.

Arrah News : महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय में इकोलॉजिकल क्लब एवं एनएसएस यूनिट-1 और यूनिट-2 के संयुक्त तत्वावधान में ‘विश्व पर्यावरण दिवस 2026’ के अवसर पर पोस्टर प्रेजेंटेशन एवं क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नरेन्द्र तिवारी पालित ने पौधे को पिंजरे में रखकर प्रतीकात्मक रूप से किया.

पर्यावरण संरक्षण पर दिया गया संदेश

इकोलॉजिकल समन्वयक डॉ. प्रीति कुमारी ने विश्व पर्यावरण दिवस और जलवायु परिवर्तन पर अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि मानव गतिविधियों के कारण पर्यावरण तेजी से प्रदूषित हो रहा है, जिसे रोकने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है.

महाविद्यालय की प्राचार्या ने वैश्विक स्तर पर चल रहे पर्यावरण संरक्षण प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्लास्टिक का उपयोग कम करना और वृक्षारोपण को बढ़ावा देना आज की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि वायु और जल प्रदूषण तथा पेड़ों की अंधाधुंध कटाई मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है.

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं.

विशेषज्ञों ने रखे विचार

एनएसएस यूनिट-1 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. स्मृति चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखते हुए कविता के माध्यम से संदेश दिया.

एनएसएस यूनिट-2 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुधा निकेतन रंजनी ने जलवायु संकट और पक्षियों के घटते अस्तित्व पर चिंता व्यक्त की और अपनी रचित कविता ‘छोटी चिड़िया’ का पाठ किया. कॉमर्स विभाग के कोषाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने जैव विविधता और उसके संरक्षण पर विस्तृत जानकारी दी.

प्रतियोगिता के विजेता

पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में अंजली कुमारी गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कोमल कुमारी ने द्वितीय तथा मनीषा कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया.

क्राफ्ट प्रतियोगिता में अंजली कुमारी गुप्ता प्रथम, प्रियंशी और सिमरन कुमारी द्वितीय, जबकि साक्षी कुमारी एवं अंजली गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं.

कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. स्मृति चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने सभी शिक्षकों, छात्राओं और मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई.

Also Read: बिहार के 120 स्कूलों में होगी मिड डे मील की जांच, बच्चों के खाने के सैंपल लेकर परखी जाएगी गुणवत्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >