आरा : बड़हरा पुलिस ने फरार आरोपी और शराब कारोबारी को दबोचा, तीन भेजे गए जेल

Arrah News : भोजपुर के बड़हरा थाना क्षेत्र में अपराध और शराब के खिलाफ अभियान तेज हो गया है. पुलिस ने छापेमारी कर फरार वारंटी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है.

Arrah News : भोजपुर जिले के बड़हरा थाना ने अपराध एवं शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर फरार वारंटी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कांड संख्या 218/25 का नामजद आरोपी इस वक्त अपने घर पर मौजूद है.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल पैगा गांव में छापेमारी कर काफी दिनों से फरार चल रहे आरोपी कामेश्वर पासवान के पुत्र चुनमुन पासवान को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि 28 नवंबर 2025 को उसके विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से वह गिरफ्तारी के डर से लगातार फरार चल रहा था.

महुआ शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

वहीं, पुलिस ने बड़हरा गांव में की गई छापेमारी के दौरान करीब चार लीटर देशी महुआ शराब बरामद करते हुए गुरुराय के पुत्र विजेंद्र राय को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी इस शराब को स्थानीय स्तर पर बिक्री करने की तैयारी में था, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया.

इसके साथ ही, पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में नशे में पूरी तरह धुत बखोरापुर गांव निवासी दशरथ सिंह के पुत्र मनन सिंह को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के तुरंत बाद पुलिस ने उसका मेडिकल टेस्ट कराया, जिसमें उसके द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई.

तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल

शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मद्यनिषेध कानून के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. बड़हरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए गए इन तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया.

Also Read : बिहारशरीफ में 36 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

संतोष कुमार सिंह 20 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. प्रिंट, डिजिटल और प्रमुख मीडिया ऐप्स (न्यूज प्लेटफॉर्म्स) पर काम का अनुभव रखने वाले संतोष की राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति की खबरों पर पैनी नजर रहती है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >