अगिआंव बाजार पर बदमाशों ने सीएसपी संचालक को मारी गोली, एक गिरफ्तार

गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआवं बाजार पर शुक्रवार को सुबह एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने सीएसपी संचालक को गोली मार दी.

आरा-अगिआंव.

गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआवं बाजार पर शुक्रवार को सुबह एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने सीएसपी संचालक को गोली मार दी. जख्मी संचालक को गोली दाहिने साइड कमर के पिछले हिस्से में लगी है. गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद परिजन द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. उधर घटना के बाद हथियारबंद बदमाश बाइक लेकर मौके से फरार हो गए. घटना को लेकर आसपास इलाके में सनसनी मच गई. घटना की सूचना पाकर गड़हनी थानाध्यक्ष रणवीर कुमार पुलिस बल के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं. जानकारी के अनुसार जख्मी संचालक गड़हनी थाना क्षेत्र के अगिआवं गांव निवासी स्व चंद्रमा महतो का 42 वर्षीय पुत्र सागर प्रताप सिंह है. वह पेशे से सीएसपी संचालक है एवं अगिआवं बाजार पर एसबीआई बैंक का सीएसपी केंद्र चलता है. वही एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि गड़हनी थाना क्षेत्र में अगिआवं गांव के ही रहने वाले सागर कुमार, पिता स्व चंद्रमा महतो, जो कि एक सीएसपी संचालक भी है. एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने कमर के पास एक गोली मार दी. सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल का इलाज चल रहा है. घायल खतरे से बाहर है तथा एक ही गोली लगी थी, जिसे डॉक्टर इलाज करके निकाल दिये हैं. प्राथमिक पूछताछ में घायल तथा अन्य परिजनों से पता चला कि दो दिन पहले सागर जब सीएसपी बंद करके घर जा रहा था, तो गांव का ही एक अनिल पाल लड़का है. उसकी बाइक से टक्कर हो गयी थी. जिसके बाद गाली-गलौज हुई थी और उसने बोला था कि मैं तुम्हें देख लूंगा. वहीं लड़का दो अन्य लड़कों के साथ मिलकर सागर को आज जब वह घर से निकले, तो सड़क पर कमर के पास गोली मार दी. अभियुक्त की पहचान कर ली गई है. इसमें सीएसपी से संबंधित कोई छिनतई का मामला नहीं है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही रहने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी अन्य की तलाश जारी है. यह आपसी विवाद का मामला है. जिसमें अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है और जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी. इधर सागर प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम जब गड़हनी से बाइक से वापस अपने सीएसपी केंद्र पर लौट रहा था। तभी विपरीत दिशा से एक बाइक पर सवार दो युवक काफी तेज रफ्तार से आ रहे थे. जो उसके बाइक में टकराने से बच गये, लेकिन वह कुछ दूर जाकर एक मछली दुकानदार के पास दूसरे बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिसके बाद गुस्से में आकर उसने उसे एक थप्पड़ जड़ते हुए कहा था कि तुम्हें बाइक चलाने नहीं आती है. शुक्रवार की सुबह जब वह बाइक से अपने घर से अगिआवं बाजार सीएसपी केंद्र खोलने जा रहा था. तभी पहले एक भाई पर दो युवकों ने उसका पीछा किया और अगिआवं बाजार पर तीसरा युवक उक्त बदमाशों के बाइक पर बैठा. उसके बाद उनके द्वारा उसे गोली मार दी गयी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. वहीं दूसरी ओर जख्मी सीएसपी संचालक सागर प्रताप सिंह ने दो दिन पूर्व गांव के ही अशोक पाल के लड़के से हुई रोडवेज के विवाद को लेकर उनके ही द्वारा गोली मारने की आशंका जतायी है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. वहीं सदर अस्पताल में इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ विकास कुमार ने बताया कि जख्मी युवक को गोली दाहिने साइड पेट के में गोली लगी थी और गोली लगने के कारण खून काफी बह गया था. उन्होंने बताया कि मुर्छक चिकित्सक डॉ कलीम अहमद के सहयोग से ऑपरेशन पर बुलेट निकाल दिया गया और उसके क्षतिग्रस्त पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है. अभी मरीज की स्थिति बिल्कुल स्टेबल है. हालांकि उसे अभी 72 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर