आरा में विकास कार्य पर सवाल, 4 साल बाद भी लटका ओवरब्रिज प्रोजेक्ट; लोगों को झेलनी पड़ रही दिक्कत

Bihar News: आरा शहर में पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहा फुट ओवर ब्रिज पिछले चार वर्षों से अधूरा पड़ा है. निर्माण कार्य रुकने से उत्तरी और दक्षिणी हिस्से के लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Bihar News:(नरेन्द्र प्रसाद सिंह) आरा शहर के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से को जोड़ने के लिए पूर्वी पुरानी गुमटी पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य मार्च 2022 में शुरू किया गया था. रेलवे बोर्ड की स्वीकृति और नक्शे को मंजूरी मिलने के बाद इस परियोजना को लोगों की सुविधा के लिए शुरू किया गया था.लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बाद भी यह परियोजना अधूरी पड़ी हुई है. अब तक केवल पिलर ही खड़े किए गए हैं, उसके बाद निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया है.

पैदल यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

पूर्वी गुमटी क्षेत्र में पहले से बना ओवरब्रिज वाहनों के आवागमन के लिए तो उपयोगी साबित हुआ है, लेकिन पैदल यात्रियों के लिए यह पर्याप्त नहीं है. दक्षिणी हिस्से के मोहल्लों से उत्तर दिशा की ओर जाने वाले लोगों को शहर तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है. इससे स्थानीय लोगों, खासकर पैदल यात्रियों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय लोगों की पुरानी मांग

स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व ओवरब्रिज बनने के समय ही पैदल यात्रियों के लिए अलग फुट ओवर ब्रिज की मांग की गई थी. यह मांग पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह के समक्ष भी रखी गई थी. इसके बाद रेलवे द्वारा प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई और कार्य शुरू हुआ, लेकिन शुरुआती काम के बाद निर्माण आगे नहीं बढ़ सका.

सिर्फ पिलर तक सीमित रहा निर्माण कार्य

जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य शुरू होने के बाद केवल पिलर लगाए गए हैं, लेकिन उसके बाद से काम आगे नहीं बढ़ पाया है. निर्माण कार्य के लंबे समय से ठप रहने के कारण परियोजना अब अधर में लटकी हुई है.

सड़क मार्ग भी किया गया बंद

स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्वी पुरानी गुमटी पर सड़क मार्ग पहले ही बंद कर दिया गया है, जिससे पैदल यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है. अब लोगों को वैकल्पिक रास्तों से लंबी दूरी तय कर शहर में आना-जाना पड़ता है, जिससे समय और संसाधन दोनों की बर्बादी हो रही है.

जल्द पूरा करने की मांग

स्थानीय नागरिकों ने रेलवे और प्रशासन से मांग की है कि अधूरे फुट ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान हो सके.

Also Read:सासाराम में जनसेवा की पहल: ट्रैफिक थाने के पास वाटर टैंक सेवा शुरू, मेयर ने किया उद्घाटन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raginisharma

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >