अस्पताल में इलाजरत महिला की मौत, परिजनों का हंगामा और सड़क जाम

Arrah News : मृतका की पहचान बक्सर जिले के सुर यादव की 47 वर्षीय पत्नी लक्षमुनी देवी के रूप में हुई है, जो पुर थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव की रहने वाली थीं.

Arrah News :  नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी गैस एजेंसी के पास स्थित एक निजी अस्पताल में इलाजरत एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ भी की और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया.

मृतका की पहचान बक्सर जिले के सुर यादव की 47 वर्षीय पत्नी लक्षमुनी देवी के रूप में हुई है, जो पुर थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव की रहने वाली थीं.

इलाज के दौरान मौत के बाद भड़के परिजन

परिजनों के अनुसार, 16 मई को महिला का पैर टूट गया था, जिसके बाद पहले शाहपुर में इलाज कराया गया. बाद में डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

परिजनों का आरोप है कि बुधवार को ऑपरेशन से पहले आवश्यक जांच और पानी चढ़ाने की प्रक्रिया चल रही थी, इसी दौरान महिला की मौत हो गई.

सड़क पर शव रखकर जाम, हंगामा

मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की और शव को पकड़ी गैस एजेंसी के पास सड़क पर रखकर यातायात बाधित कर दिया. इससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही.

परिजनों का आरोप

मृतका के पुत्र शंकर यादव ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मां की मौत गलत उपचार के कारण हुई है. परिजनों ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है.

Also Read: बिहार के 120 स्कूलों में होगी मिड डे मील की जांच, बच्चों के खाने के सैंपल लेकर परखी जाएगी गुणवत्ता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >