आरा : रात में चौकी पर सो रहे 22 वर्षीय छात्र को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत, घर में मचा कोहराम

भोजपुर जिले के सहसपुरा गांव में एक 22 वर्षीय बीए छात्र की सांप के डंसने से दुखद मौत हो गई. मध्य रात्रि जब वह चौकी पर सो रहा था, तब एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी जान चली गई, जिससे पूरे परिवार और गांव में मातम पसर गया है.

भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सहसपुरा गांव में शनिवार की मध्य रात्रि विषैले सांप के डंसने से एक युवक की मौत हो गई. इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया.

जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के सहसपुरा गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी का 22 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार है. वह बी.ए. पार्ट वन का छात्र था.

कमरे में चौकी पर सोए रहने के दौरान विषैले सांप ने डंसा

मृतक के स्वजनों ने बताया कि शनिवार की मध्य रात्रि विशाल अपने कमरे में चौकी पर सोया हुआ था. इसी बीच अचानक उसे एक विषैले सांप ने डंस लिया, जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई.

मृतक के परिजन

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार दोपहर तोड़ा दम

गंभीर हालत में परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. वहां इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान रविवार की दोपहर उसने दम तोड़ दिया. इसके पश्चात परिजन उसके शव को वापस गांव ले गए.

Also Read : आरा : नकली पिस्टल दिखाकर ट्रक ड्राइवरों को लूटता था, दूसरी घटना को अंजाम देने ही वाला था कि पुलिस ने दबोचा

तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था मृतक विशाल

बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था. उसके परिवार में मां आशामुनी देवी, एक बहन प्रीति कुमारी एवं एक भाई नितेश कुमार हैं. जवान बेटे की अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है.

Also Read : गया जंक्शन पर चार दिन मेगा ब्लॉक, ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलेंगे; पुराने फुट ओवरब्रिज को तोड़ा जाएगा

घटना के बाद मृतक के घर में मचा हाहाकार, रो-रोकर बुरा हाल

इस घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है. उसकी मां आशामुनी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद वसीम

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >