आरा : सवारियों से भरी ऑटो में पिकअप ने मारी टक्कर, 6 घायल; एक की हालत गंभीर

Arrah Road Accident : आरा-अरवल मार्ग पर जयनगर गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने सवारियों से भरी ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में एक बुजुर्ग समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दो को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से एक को पटना रेफर किया गया है.

Arrah Road Accident : आरा-अरवल मार्ग पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जयनगर गांव के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार पिकअप ने सवारियों से ठसाठस भरी ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण सड़क हादसे में ऑटो पर सवार एक बुजुर्ग समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दो गंभीर जख्मियों को तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से एक की चिंताजनक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है.

बिहिया और सहार के रहने वाले हैं गंभीर रूप से घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंभीर रूप से जख्मियों में बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई गांव निवासी स्वर्गीय रामसीज धनु के 70 वर्षीय पुत्र सुदामा धनु व सहार थाना क्षेत्र के सहार गांव निवासी मकसूद आलम का 15 वर्षीय पुत्र मोहम्मद दिलनवाज मुख्य रूप से शामिल हैं. इसके अलावा दुर्घटनाग्रस्त ऑटो पर सवार चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मोहम्मद दिलनवाज अपने घर से किसी काम के सिलसिले में बिहिया जा रहा था. जबकि बुजुर्ग सुदामा धनु अपनी नातिन के ससुराल अगिआंव से वापस अपने पैतृक गांव ओसाई लौट रहे थे.

पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर

बताया जाता है कि उस समय ऑटो पर कुल आठ लोग सवार होकर जा रहे थे. इसी बीच, जयनगर गांव के समीप पहुंचते ही पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो असंतुलित हो गया और उस पर सवार आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए. इसके बाद गंभीर हालत में मोहम्मद दिलनवाज एवं बुजुर्ग सुदामा धानुक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से सुदामा धानुक की नाज़ुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया.

अन्य घायलों का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

सड़क हादसे में घायल हुए अन्य चार लोगों का इलाज उनके चिंतित परिजनों द्वारा अपने स्तर से स्थानीय निजी अस्पतालों में कराया जा रहा है.

Also Read : बिलौटी एनकाउंटर की न्यायिक जांच में तीसरे दिन दर्ज हुए बयान, मृतक के भाई ने कार्रवाई पर जताई नाराजगी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >