अज्ञात वाहन ने पूर्व प्रमुख के पुत्र को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

Arrah News : अरवल से गांव आने के क्रम में बिछियांव गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

Arrah News :  आरा/संदेश संदेश थाना क्षेत्र के बिछियांव गांव के समीप मंगलवार की सुबह एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया. हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

मृतक की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के कोसिहान गांव वार्ड नंबर-8 निवासी 34 वर्षीय मणिकांत राय उर्फ पप्पू के रूप में हुई है. वह पूर्व प्रखंड प्रमुख शंकर यादव के पुत्र थे.

बालू घाट पर करता था काम, घर लौटने के दौरान हादसा

परिजनों के अनुसार मणिकांत राय अरवल जिले स्थित लटर बालू घाट संख्या-3 पर काम करते थे. गांव में घर निर्माण कार्य चल रहा था. मंगलवार की सुबह उन्होंने अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत करते हुए कहा था कि वह गांव लौट रहे हैं. इसी दौरान अरवल से गांव आने के क्रम में बिछियांव गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद डायल-112 पुलिस की सहायता से उन्हें इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बिना ही उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

सूचना मिलने पर टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे. परिवार में मां मीना देवी, पत्नी सीमा देवी, पुत्र पुष्कर एवं मयंक तथा पुत्री पलक हैं. घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है. मां, पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें: पटना जू की जमीन पर बढ़ सकता है एयरपोर्ट का रनवे, नया प्लान तैयार, जल्द शुरू होगा सर्वे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >