Arrah News: सड़क हादसे में जख्मी अधेड़ की मौत, घर में मचा कोहराम

भोजपुर के उदवंतनगर बाजार में 21 मई को बाइक टक्कर में घायल किसान सुनील सिंह की पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

Arrah News: (वसीम की रिपोर्ट) भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई. पटना के एक निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. मृतक की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव निवासी स्व. नथुनी सिंह के 46 वर्षीय पुत्र सुनील सिंह के रूप में हुई है. वह पेशे से किसान थे.

परिजनों के अनुसार बीते 21 मई बुधवार की सुबह सुनील सिंह उदवंतनगर बाजार सामान खरीदने गए थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी ले जाया गया.

इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में तोड़ा दम

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गई.

मौत की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बताया जाता है कि मृतक पांच बहनों और तीन भाइयों में सातवें स्थान पर थे. परिवार में पत्नी अनीला देवी, दो पुत्र अंशु कुमार व प्रियांशु कुमार तथा एक पुत्री नीरू कुमारी हैं. घटना के बाद परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read:कैमूर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 50 बोतल शराब बरामद; फरार तस्कर की तलाश जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >