आरा में सोन नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत, तीन बच्चे निकाले गए सुरक्षित, परिजनों में मचा कोहराम…

Arrah News: आरा जिला के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के किरकिरी गांव के समीप सोन नदी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई. जबकि तीन लड़के सुरक्षित निकाल लिए गए.

Arrah News: आरा जिला के अजीमाबाद थाना क्षेत्र के किरकिरी गांव के समीप सोन नदी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई. जबकि तीन लड़के सुरक्षित निकाल लिए गए. मिली जानकारी के अनुसार अजीमाबाद थाना क्षेत्र के चिपुरा गांव निवासी प्रमोद सिंह का पुत्र 15 वर्षीय मनीष कुमार अपने साथियों के साथ सोन नदी में नहाने के लिए गया था. नहाने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई.

मनीष छठी क्लास का छात्र था. दो भाईयों में वह सबसे छोटा था. वहीं, उसके साथ गए तीन और बच्चों को नदी के किनारे बैठे ग्रामीण पानी में कूदकर सुरक्षित निकाल लिए. लेकिन मनीष गहरे पानी में चला गया था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. आनन-फानन में ग्रामीणों ने उसे अस्पताल लेकर आये, लेकिन इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई.

डूबने से बचनेवाले बच्चाें में अरविंद कुमार, पिता अवध सिंह, 12 वर्षीय लवकुश कुमार पिता रामबाबू सिंह, 12 वर्षीय राजबीर कुमार पिता वीरबहादुर सिंह शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: सारण में अंतिम संस्कार में आया युवक स्नान के दौरान सरयू नदी में डूबा, एसडीआरएफ की टीम करेगी खोजबीन…

शव को जब्त कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे की जानकारी जैसे ही अजीमाबाद पुलिस को मिली. थानाध्यक्ष ने पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीत्कार मच गया. इससे मौके पर मौजूद लोग भी काफी गमगीन हो गये. वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया.

ये भी पढ़ें: पूर्वी चंपारण के दो छात्र एक छात्रा वाराणसी गंगा नदी में डूबे, एक का शव बरामद, दो की अभी भी तलाश जारी…

हादसे के बाद गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

इस घटना के बाद मृतक के गांव चिपुरा में मातमी सन्नाटा पसर गया है. लोगों के बीच एक तरफ जहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां चल रही थीं, वहीं इस घटना के बाद लोग मायूस हैं.

चंपाई सोरेन फिर कोलकाता के रास्ते जा रहे हैं दिल्ली, क्या है रणनीति 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >