आरा में 17-18 जून को लगेगा मेगा कैंप, एक ही जगह मिलेंगी कई सरकारी सुविधाएं, ऑन-द-स्पॉट होगा आवेदन और समाधान

Arrah News: भोजपुर में 17 और 18 जून को दो दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए ऑन-द-स्पॉट आवेदन लिए जाएंगे. कैंप में कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर समस्याओं का समाधान करेंगे. लाभार्थियों को जरूरी दस्तावेज साथ लाने की अपील की गई है.

Arrah News:(नारायण त्रिपाठी) भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड में जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय कैंप का आयोजन किया जाएगा. कैंप 17 और 18 जून को प्रखंड कार्यालय परिसर में किया जायेगा. यह कैंप प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा.

तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक

कैंप की तैयारियों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कुंदन कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी जानकारी

बीडीओ ने कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि गांव-गांव जाकर कैंप की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं. साथ ही जानकारी के अभाव में कई पात्र लोग सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करना जरूरी है.

इन योजनाओं के लिए लिए जाएंगे आवेदन

कैंप में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे. यहां निम्नलिखित योजनाओं के लिए आवेदन लिए जाएंगे-

  • राशन कार्ड
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन
  • प्रधानमंत्री आवास योजना
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • आयुष्मान कार्ड
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
  • छात्रवृत्ति योजनाएं
  • कृषि एवं श्रम विभाग की योजनाएं
फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

बीडीओ कुंदन कुमार ने बताया कि लाभार्थियों को आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है, जिनमें शामिल हैं-

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

इन सेवाओं का भी मिलेगा लाभ

कैंप में जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य सरकारी सेवाओं से संबंधित समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा.

Also Read: कैमूर हत्याकांड का खुलासा: लड़की के भाई ने दोस्ती के बहाने युवक को बुलाया, शराब पिलाई, फिर लाठी डंडे से पीट कर गला रेता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ragini Sharma

वर्तमान में मैं रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >