कोईलवर नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव सम्पन्न, अरविंद, वीरेंद्र और शिवकुमार बने सदस्य

Arrah News: कोईलवर नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति के तीन पदों के लिए चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ. चुनाव में अरविंद कुमार सिंह, वीरेंद्र राम और शिवकुमार सिंह ने जीत हासिल कर समिति सदस्य बने. चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशासन की कड़ी व्यवस्था रही.

Arrah News (कोईलवर से दीपक गुप्ता की रिपोर्ट)

कोईलवर नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति के तीन पदों के लिए चुनाव प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ. अधिकृत सदर एसडीओ आरा की देखरेख में चुनाव कराया गया. तीन पदों के लिए हुए चुनाव में छह पार्षदों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की. वार्ड 09 के पार्षद अरविंद कुमार सिंह के मुकाबले वार्ड चार की पार्षद सीमा देवी, वार्ड 12 के पार्षद वीरेंद्र राम के मुकाबले वार्ड 05 की पार्षद शिवकुमारी देवी और वार्ड 11 की पार्षद गुड्डी बानो के मुकाबले वार्ड 03 के पार्षद शिवकुमार सिंह मैदान में थे.

पहले चरण में अरविंद कुमार सिंह ने मारी बाजी

तीन चरणों में हुए मतदान में पहले चरण में अरविंद कुमार सिंह और सीमा देवी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें अरविंद कुमार सिंह को नौ वोट मिले जबकि सीमा देवी को पांच मत प्राप्त हुए. इसके बाद अरविंद कुमार सिंह को विजयी घोषित किया गया.

दूसरे चरण में वीरेंद्र राम को मिली जीत

दूसरे चरण में वीरेंद्र राम और शिवकुमारी देवी के बीच मुकाबला हुआ. इसमें वीरेंद्र राम को आठ वोट मिले जबकि शिवकुमारी देवी को छह वोट प्राप्त हुए. इसके बाद वीरेंद्र राम को विजयी घोषित किया गया.

शिवकुमार सिंह ने गुड्डी बानो को दी शिकस्त

तीसरे और सबसे दिलचस्प मुकाबले में शिवकुमार सिंह और गुड्डी बानो आमने-सामने थे. मतदान के दौरान दो मत रद्द घोषित किए गए. इस मुकाबले में शिवकुमार सिंह को सात वोट मिले जबकि गुड्डी बानो को पांच वोट प्राप्त हुए. इसके बाद शिवकुमार सिंह को विजेता घोषित किया गया.

पूरे चुनाव प्रक्रिया के दौरान एसडीओ सदर आरा और एसडीपीओ सदर-2 के नेतृत्व में कड़ी प्रशासनिक व्यवस्था रही. मौके पर बीडीओ कोईलवर सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी एवं एसएचओ कोईलवर भी दलबल के साथ मौजूद रहे.

Also Read: आरा नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के लिए मतदान सम्पन्न

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >