मानवता की मिसाल: आरा स्टेशन पर भटके नाबालिग को मिला सहारा, पूर्व विधायक बने फरिश्ता

Arrah News: आरा रेलवे जंक्शन पर भटकते मिले एक नाबालिग की मदद कर पूर्व विधायक ने मानवता की मिसाल पेश की. घटना ने बाल सुरक्षा और समाज की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े किए है. भीड़भाड़ के बीच एक नाबालिग बच्चा ओवरब्रिज पर लोगों से पैसे मांगता हुआ भटकता मिला. बच्चा असम जाने की जिदकर रह था, लेकिन जेब में पैसे नहीं थे. पूर्व विधायक ने उससे समझाया और उसकी मदद की.

Arrah News:(आशुतोष पाण्डेय) आरा रेलवे जंक्शन पर रविवार को एक मार्मिक घटना सामने आई, जहां भीड़भाड़ के बीच एक नाबालिग बच्चा ओवरब्रिज पर लोगों से पैसे मांगता हुआ भटकता दिखाई दिया. उसकी बेबसी और मासूमियत ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया और समाज की संवेदनशीलता के साथ-साथ बाल सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए.

इसी दौरान जगदीशपुर विधानसभा के पूर्व विधायक भाई दिनेश की नजर उस बच्चे पर पड़ी. उन्होंने तत्काल उसे अपने पास बुलाकर उसकी स्थिति के बारे में जानकारी ली और मानवीय पहल करते हुए उसकी मदद की.

असम जाने की जिद, लेकिन जेब में नहीं थे पैसे

बातचीत के दौरान बच्चे ने बताया कि उसका घर जगदीशपुर के शिवजी पोखरा के पास है, जबकि उसकी मां असम में रहती है. उसने कहा कि वह अपनी मां के पास जाना चाहता है, लेकिन उसके पास यात्रा के लिए पैसे नहीं हैं.

पूर्व विधायक ने समझाया और दी मदद

बच्चे की स्थिति को समझते हुए पूर्व विधायक ने उसे समझाया कि बिना जानकारी और सुरक्षा के इतनी लंबी यात्रा करना खतरनाक हो सकता है. उन्होंने उसे पहले अपने घर लौटने की सलाह दी. इसके साथ ही उन्होंने बच्चे को किराए के लिए आर्थिक सहायता दी, बिस्कुट खिलाया और सुरक्षित घर लौटने के लिए प्रेरित किया.

बाल सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल

यह घटना केवल एक बच्चे की मजबूरी नहीं, बल्कि समाज और प्रशासन के लिए एक चेतावनी भी है. रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अक्सर ऐसे बच्चे भटकते मिलते हैं, जो विभिन्न कारणों से अपने परिवार से दूर हो जाते हैं. ऐसे में उनके शोषण, गलत संगति या अपराध के जाल में फंसने का खतरा बना रहता है.

सामूहिक प्रयास से ही संभव है समाधान

सामाजिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि रेलवे पुलिस, बाल संरक्षण इकाइयों, प्रशासन और जागरूक नागरिकों को मिलकर ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना चाहिए. केवल आर्थिक मदद ही नहीं, बल्कि उचित मार्गदर्शन, संरक्षण और पुनर्वास भी जरूरी है, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके.

मानवता का संदेश

आरा रेलवे जंक्शन की यह घटना एक सकारात्मक संदेश भी देती है कि समाज का हर व्यक्ति यदि संवेदनशीलता दिखाए, तो जरूरतमंद और असहाय बच्चों की जिंदगी में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है.

Also Read:चोरी मामले में रामगढ़ पुलिस की सफलता, 48 घंटे में बाइक बरामद के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >