कुएं में गिरने से बुजुर्ग की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Arrah News: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही गांव में कुएं में गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मृतक की पहचान गिरिजा गोड़ के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार उन्हें आंखों से कम दिखता था और रात में पेशाब करने के दौरान अंधेरे में कुएं में गिर गए.

Arrah News: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही गांव में गुरुवार की रात कुएं में गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही निवासी स्वर्गीय ललन गोड़ के 56 वर्षीय पुत्र गिरिजा गोड़ के रूप में की गई है.

आंखों से कम दिखने के कारण हुआ हादसा

मृतक के बेटे रंजन गोंड़ ने बताया कि उनके पिता घर के बाहर वाले कमरे में रहते थे और वहीं सोते थे. घर के बाहर ही एक कुआं है. उन्होंने बताया कि उनके पिता को आंखों से कम दिखता था. गुरुवार की रात वह पेशाब करने के लिए उठे थे. इसी दौरान अंधेरा होने के कारण वह कुएं में गिरकर डूब गए.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे परिजनों को उनके कुएं में गिर जाने की जानकारी मिली. इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को कुएं के पानी से बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि मृतक के दो पुत्र निरंजन गोंड़ एवं रंजन गोंड़ हैं. उनकी पत्नी की मौत कुछ वर्ष पूर्व हो चुकी है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: आरा नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के लिए मतदान सम्पन्न

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >