बिहिया में ट्रकों से अवैध वसूली करते तीन युवक गिरफ्तार, नकदी बरामद

Arrah News: बिहिया पुलिस ने ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपितों के पास से 2180 रुपये नकद भी बरामद किए हैं.

Arrah News (शैलेन्द्र गुप्ता): बिहिया पुलिस ने ट्रकों से अवैध वसूली करते तीन युवकों को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए युवकों में बिहिया थाना क्षेत्र के फिनगी टोला निवासी सत्येन्द्र कुमार, चन्दन कुमार और अभिषेक कुमार शामिल हैं.

फिनगी क्रासिंग के पास की जा रही थी वसूली

जानकारी के अनुसार बिहिया नगर स्थित आरओबी पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किए जाने के कारण रोजाना दर्जनों ट्रक बिहिया स्थित नहर बाइपास और फिनगी होते हुए बिहिया रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रासिंग से होकर गुजर रहे हैं. इसी का फायदा उठाकर तीनों युवक कई दिनों से ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहे थे.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

शुक्रवार की अहले सुबह भी युवकों द्वारा ट्रक चालकों से अवैध वसूली किए जाने की सूचना पुलिस को मिली. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को वसूली करते हुए पकड़ लिया. पकड़े गए युवकों की तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से ट्रक चालकों से जबरन वसूले गए 2180 रुपये नकद बरामद किए. पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

Also Read: कोईलवर नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव सम्पन्न, अरविंद, वीरेंद्र और शिवकुमार बने सदस्य

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >