भोजपुर में घर से निकले युवक का शव दूसरे दिन बरामद, परिजनों में मचा कोहराम

Arrah News: भोजपुर के बिछियांव गांव में घर से निकले 30 वर्षीय युवक मुन्ना यादव का शव दूसरे दिन बधार से बरामद हुआ. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.

Arrah News: (वसीम की रिपोर्ट) भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के बिछियांव गांव में घर से निकले एक युवक का शव दूसरे दिन गांव के बधार से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई.

मृतक की पहचान बिछियांव गांव निवासी नन्हक यादव के 30 वर्षीय पुत्र मुन्ना यादव के रूप में हुई है. शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव स्थित बधार में उनका शव पड़ा देखा और इसकी सूचना परिजनों तथा संदेश थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया.

मजदूरी कर लौटने के दौरान हुई घटना की आशंका

स्थानीय मुखिया धर्मेंद्र साह ने बताया कि मुन्ना यादव गुरुवार को मजदूरी करने के लिए छपरापुर गांव गए थे. काम खत्म होने के बाद वह पैदल घर लौट रहे थे. आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान गांव के बधार में नहर किनारे गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई.

रातभर तलाश के बाद सुबह मिला शव

परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात तक जब मुन्ना यादव घर नहीं लौटे तो उनकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका. शनिवार सुबह गांव के कुछ लोग बधार की ओर गए तो वहां उनका शव पड़ा मिला. इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा

पुलिस के अनुसार मृतक के दाहिने कान के पास हल्का छिला हुआ जख्म का निशान पाया गया है. हालांकि मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में मौत के कारण का स्पष्ट उल्लेख नहीं हो सका है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

परिवार में पसरा मातम

बताया जाता है कि मुन्ना यादव तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटे थे. उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read: फॉरेन ट्रिप कराकर अफसरों पर करता था कंट्रोल, फिर हासिल किए ठेके, IAS पोस्टिंग तक में भी दखल देता था रिशु श्री, ED ने खोले कई राज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >