आरा में 25 मई को कई जगहों पर बिजली रहेगी बाधित, कहीं आपका मोहल्ला तो नहीं है शामिल?

आरा में 25 मई को ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग कार्य के कारण शहरी फीडर-4 से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

Arrah News: (नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट) जापानी फार्म पीएसएस से निर्गत आरा शहरी फीडर संख्या-04 अंतर्गत ट्रांसफार्मर को स्थानांतरित करने के लिए 25 मई सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा इसको लेकर पूर्व सूचना जारी की गई है।

सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई

विभाग के अनुसार सोमवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक आरा शहरी फीडर संख्या-04 के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग कार्य के कारण लगभग 5 घंटे तक विद्युत सेवा प्रभावित रहेगी.

इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बाधित

बिजली कटौती के दौरान कृषि भवन, क्लब रोड, ब्लॉक रोड, हरि जी का हाता एवं आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग ने लोगों से जरूरी कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की है, ताकि परेशानी कम हो.

Also Read: पटना के होटल में पिता के सामने बेटी को उठाने की कोशिश, परीक्षा देने आई थी छात्रा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >