आरा में अब नहीं होगी लो वोल्टेज की समस्या, पूर्वी गुमटी पीएसएस में अतिरिक्त 10 एमवीए ट्रांसफार्मर चालू

आरा के पूर्वी गुमटी पीएसएस में अतिरिक्त 10 एमवीए ट्रांसफार्मर चालू किया गया है, जिससे शहर में लो वोल्टेज और बिजली ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिलेगी. लोड बंटवारे के बाद कई इलाकों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से बिजली बचत और सोलर अपनाने की अपील की है.

Arrah News: (नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट) आरा के पूर्वी गुमटी पावर सब स्टेशन (पीएसएस) में एक अतिरिक्त 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर नो-लोड पर चार्ज कर दिया गया है. विद्युत कार्यपालक अभियंता ई. निखिल कुमार ने बताया कि पहले से यहां दो 10 एमवीए ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन गर्मी में बढ़ते लोड के कारण उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और बिजली ट्रिपिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था.

इन मोहल्लों को होगा फायदा

अतिरिक्त ट्रांसफार्मर जुड़ने से बघउतपुर, आनंद नगर, सपना सिनेमा रोड, नेहरू नगर, श्री टोला, बस स्टैंड, रस्सीबागान, जवाहर टोला, शिवपुर, करमन टोला, नवादा, मठिया, महादेवा रोड, जेल रोड, चरखंबा गली, सदर अस्पताल, पी मेहरा रोड, मिल रोड सहित कई क्षेत्रों को राहत मिलेगी.

विभाग ने बताया कि फिलहाल ट्रांसफार्मर को नो-लोड पर चार्ज किया गया है और एक से दो दिनों में लोड बंटवारे का कार्य पूरा होने के बाद इसे पूरी क्षमता से चालू कर दिया जाएगा.

बिजली का दुरुपयोग न करें: कार्यपालक अभियंता

कार्यपालक अभियंता ने उपभोक्ताओं से बिजली के दुरुपयोग से बचने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अनावश्यक उपकरण बंद रखें, एसी 26 डिग्री पर चलाएं और बिजली की बचत करें. उन्होंने यह भी बताया कि अत्यधिक लोड के कारण कई जगह केबल में आग लगने और ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं बढ़ी हैं, जिसे सामूहिक सहयोग से रोका जा सकता है.

इसके साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगाने की अपील की, ताकि बिजली खपत पर दबाव कम हो सके.

इसे भी पढ़ें: पटना जू की जमीन पर बढ़ सकता है एयरपोर्ट का रनवे, नया प्लान तैयार, जल्द शुरू होगा सर्वे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >