आरा में बरमेश्वर मुखिया की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, समर्थकों ने कर दी मांग

Arrah News: अखिल भारतीय राष्ट्रवादी किसान महासंघ के संस्थापक बरमेश्वर मुखिया की 14वीं पुण्यतिथि पर आरा और खोपीरा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई. कार्यक्रम में हजारों लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वक्ताओं ने किसानों और मजदूरों के लिए उनके संघर्ष को याद किया तथा प्रतिमा स्थापना व मार्ग नामकरण की मांग उठाई.

Arrah News: (दीनानाथ मिश्रा की रिपोर्ट) अखिल भारतीय राष्ट्रवादी किसान महासंघ के संस्थापक स्वर्गीय बरमेश्वर सिंह मुखिया की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक गांव खोपीरा एवं आरा के कतीरा मोड़ पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए.

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय राष्ट्रवादी किसान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार इदुभूषण सिंह ने की, जबकि संचालन युवा अध्यक्ष मोनू सिंह द्वारा किया गया. सभा में उपस्थित लोगों ने स्व. बरमेश्वर मुखिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

किसान और समाज के लिए योगदान का जिक्र

युवा अध्यक्ष मोनू सिंह ने कहा कि स्वर्गीय बरमेश्वर मुखिया ने किसानों, मजदूरों और समाज के सम्मान एवं अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया. उन्होंने मांग की कि कतीरा मोड़ पर उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए तथा मार्ग का नाम “शहीद बरमेश्वर मुखिया पथ” रखा जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान से प्रेरणा ले सकें.

न्याय और जांच को लेकर उठी मांग

सामाजिक कार्यकर्ता एवं नेता नवीन कुमार ने कहा कि बिहार में किसान और मजदूर समाज के बीच आपसी सौहार्द और भाईचारे में बरमेश्वर मुखिया का अहम योगदान रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि 14 वर्ष बीत जाने के बाद भी उनकी हत्या के दोषियों की पहचान और सजा सुनिश्चित नहीं हो सकी है. उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाई जाए, ताकि समाज में न्याय के प्रति विश्वास बना रहे.

बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति, दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय बरमेश्वर मुखिया को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया. इस श्रद्धांजलि सभा में सामाजिक कार्यकर्ता मोनू तिवारी, कुंवर सेना के सचिव निर्मल सिंह, जिला परिषद सदस्य राकेश सिंह, प्रो. राकेश राय, सुधीर राय, अंकित राय, आलोक चौधरी, गोलू उपाध्याय, अमित सिंह सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे.

ALSO READ: रिशु श्री केस में बड़ा खुलासा, बढ़े हुए बिलों से फिक्स होता था 10% कमीशन, ईडी जांच में रोज खुल रहे नए राज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >