Arrah News: आरा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर; अंचलाधिकारी बोले- दोबारा कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई

Arrah News: आरा सदर अंचल के अंचलाधिकारी के नेतृत्व में नगर निगम और पुलिस टीम ने क्षेत्र में अवैध अस्थायी और पक्के अतिक्रमण को हटाया. इस कार्रवाई का उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना और सड़क जाम से राहत दिलाना है.

Arrah News (नरेन्द्र प्रसाद सिंह): भोजपुर जिले के आरा सदर अंचल अंतर्गत मिशन स्कूल के समीप एवं जापानी फार्म क्षेत्र में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया. यह अभियान आरा सदर अंचल के अंचलाधिकारी के नेतृत्व में संचालित किया गया. अभियान के दौरान नगर निगम की टीम, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया.

शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध चला बुलडोजर

प्रशासन द्वारा सड़क एवं सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु व्यापक कार्रवाई की गई. अंचलाधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. इस अभियान से लोगों के आवागमन में सुविधा सुनिश्चित होगी तथा सड़क जाम एवं दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आएगी. प्रशासन द्वारा आगे भी अतिक्रमण उन्मूलन अभियान लगातार जारी रहेगा.

अतिक्रमणकारियों को नहीं है यातायात की चिंता

नगर में हालात यह है कि गांव से आकर लोग सड़कों के किनारे पहले झुग्गी झोपड़ी लगा रहे हैं. फिर इंट का घर छत के साथ बनवा ले रहे हैं. उनको इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है कि इससे यातायात व्यवस्था बाधित होगी. इस पर और कारगर तरीके से नियम अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए. नगरवासियों का कहना है कि सड़कों के किनारे से सभी अवैध झुग्गी झोपड़ियां एवं बना दिए गए पक्के मकानों को हटाया जाना चाहिए तथा उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए.

Also Read: आरा में पारिवारिक ड्रामा: साली से दूसरी शादी करने के विवाद में देवर-भाभी की पिटाई, अस्पताल में भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >