आरा के सरैंया पीएसएस की बिजली कल 3 घंटे रहेगी बंद, जानिए क्या है टाइमिंग?

Arrah News:आरा के सरैंया पीएसएस से जुड़े फीडरों में 29 मई को सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक लाइन मेंटेनेंस के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, कई गांव प्रभावित होंगे.

Arrah News: (नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट) भोजपुर जिले के सरैंया विद्युत उपकेन्द्र (PSS) से जुड़े सभी फीडरों में 29 मई, शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. यह शटडाउन लाइन मेंटेनेंस कार्य के कारण किया जा रहा है. विद्युत विभाग के अनुसार सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक कुल 3 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान सरैंया पीएसएस से जुड़े विभिन्न गांवों में बिजली नहीं रहेगी.

इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बाधित

जगवलिया, पिरौटा, जयपाल पिपरा, यादोपुर, डुमरा के सभी गांव, बड़की सनदिया, छोटकी सनदिया, रतनपुर, चकिया, रामदेव छपरा, बभनौली, निर्मलपुर, सैदपुर, सारंगपुर, महुली, बलुआ, अम्मा, बखरिया, धोबहा, बसंतपुर, भदैया, कड़ारी, कड़रा, डेवढ़ी, शुकुलपुरा, धुरौंधा, हेमतपुर, बाघीपाकड़, सरैया, गुंडी, सिन्हा, बाभनगवा, सोहरा, जगतपुर, हेटमपुर, मुबाकपुर, पैगा, अलैखी टोला, झोकीपुर, गलचोर, फरहदा, नाथमलपुर, गायनपुर, सेमरिया, लोकुशपुर, गाजियापुर, पोरहा, संजोयेल सहित आसपास के अन्य प्रभावित इलाके शामिल हैं.

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय अवधि में वैकल्पिक व्यवस्था कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो. मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद निर्धारित समय पर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

Also Read: ‘शाम में घर आइए, एक-एक चीज बताइए…’ गाड़ी रुकवाकर विजय चौधरी से बोले नीतीश, JDU ऑफिस पहुंचे तो गायब मिले मंत्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >