आरा में हाई रिस्क समूहों के लिए एचआईवी व सिफलिस जांच स्वास्थ्य मेला का आयोजन, जानिए कब तक चलेगा अभियान

आरा जिले में हाई रिस्क और संवेदनशील समूहों के लिए एचआईवी व सिफलिस जांच अभियान चलाया जा रहा है. 20 मई से 25 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में फिक्स्ड कैंप और मोबाइल वैन से टेस्टिंग, काउंसलिंग और उपचार सेवाएं दी जा रही हैं ताकि समय पर पहचान हो सके.

Arrah News: (नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट) जिले में उच्च जोखिम वाले समूहों (High Risk Population) और संवेदनशील समुदायों के बीच एचआईवी एवं सिफलिस जांच सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से विशेष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है. यह अभियान 20 मई से 25 जुलाई तक जिले के चिन्हित हॉटस्पॉट और नए क्षेत्रों में चलाया जा रहा है.

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर इस अभियान में फिक्स्ड कैंप मॉडल और मोबाइल वैन आधारित आउटरीच सेवाओं का उपयोग किया जा रहा है. फिक्स्ड कैंप में लाइन लिस्टिंग, एचआईवी टेस्टिंग, प्री व पोस्ट टेस्ट काउंसलिंग, सिफलिस स्क्रीनिंग और आवश्यकतानुसार कंफर्मेटरी जांच की सुविधा दी जा रही है.

मोबाइल वैन की भी सुविधा उपलब्ध

वहीं, दुर्गम और स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित क्षेत्रों में मोबाइल वैन के जरिए टीम पहुंचकर जांच व परामर्श सेवाएं उपलब्ध करा रही है. जांच के दौरान एचआईवी पॉजिटिव पाए गए मरीजों को तुरंत एआरटी (ART) सेवाओं से जोड़ा जा रहा है और उन्हें गोपनीयता के साथ उपचार व मानसिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है.

क्या है उद्देश्य

समय पर जांच, पहचान और उपचार के माध्यम से एचआईवी संक्रमण को नियंत्रित करना और मरीजों को सामान्य जीवन जीने में सक्षम बनाना.

Also Read:कैमूर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 50 बोतल शराब बरामद; फरार तस्कर की तलाश जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >