भोजपुर में प्रेमी ने शादी से किया इनकार, तो प्रेमिका ने जहर खाकर दी जान

Arrah Crime News : भोजपुर जिले के कोईलवर थाना इलाके के कोईलवर नगर में मंगलवार के शाम प्रेमी ने शादी से इन्कार किया, तो प्रेमिका ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया.

Arrah Crime News : (दीपक कुमार )भोजपुर जिले के कोईलवर थाना इलाके के कोईलवर नगर में मंगलवार के शाम प्रेमी ने शादी से इन्कार किया, तो प्रेमिका ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उसने दम तोड़ दिया.

घटना के बाद अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार, मृतका कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर नगर वार्ड नंबर-नौ निवासी सुनील चौधरी की 19 वर्षीया पुत्री अंजली कुमारी थी. मृत युवती अपने दो भाइयों व दो बहनों में छोटी थी.

उसके परिवार में मां मधु देवी व दो भाई पंकज कुमार, आकाश कुमार एवं एक बहन गुड़िया कुमारी है. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतका की मां मधु देवी व परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.


अरवल का था युवक पटना में हुआ था प्यार


इधर, मृतका की बहन गुड़िया कुमारी ने बताया कि एक वर्ष पहले पटना में उसके नानी घर शादी थी, जिसमें अरवल निवासी एक लड़का आया था. उसी समय से उसकी बहन अंजली कुमारी का उससे संपर्क हुआ और दोनों में बातचीत होने लगी.

बातचीत प्यार में बदल गया. इसी बीच परिवार वालों ने उसकी शादी तय कर दी थी और अगले वर्ष 27 मार्च महीने में उसकी शादी भी होने वाली थी. लेकिन अंजली कुमारी कभी कहती थी, कि मैं जिससे प्रेम करती हूं उसी से शादी करूंगी या कभी कहती थी की मां-बाप ने जहां शादी तय किया है वहीं पर शादी करूंगी.

लेकिन मां-बाप दोनों बातों से राजी थे, कि उनकी बेटी जहां बोलेगी, वे लोग उसकी शादी वही करेंगे.


युवक के इन्कार के बाद युवती ने खाया जहर


इसी बीच जब उसने प्रेमी से शादी की बात की तो उसने कहा कि मैं सिर्फ प्रेम करूंगा और शादी से इन्कार कर दिया, जिसके कारण गुस्से में आकर उसने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी.

परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आये. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस गांव ले चले गये.

Also Read: नालंदा में सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत, आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क पर शव को रखकर किया प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >