यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, आरा रूट की चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन में हुआ विस्तार, जानिए डिटेल्स..

Ara Junction News : भारतीय रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आरा जंक्शन होकर गुजरने वाली चार जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि जुलाई के अंत तक बढ़ा दी है. इससे भोजपुर और आसपास के जिलों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी.

आरा से दीपक गुप्ता की रिपोर्ट
Ara Junction News : गर्मी के मौसम में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने आरा जंक्शन होकर गुजरने वाली चार जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया है. रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न स्पेशल ट्रेनों का संचालन अब जुलाई के अंतिम सप्ताह तक जारी रहेगा.

चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया गया परिचालन

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09151/09152 उधना–मधुबनी द्वि-साप्ताहिक समर स्पेशल का संचालन अब 31 जुलाई तक किया जाएगा. वहीं गाड़ी संख्या 09025/09026 बलसाड़–दानापुर साप्ताहिक समर स्पेशल 27 जुलाई तक चलेगी. इसके अलावा गाड़ी संख्या 09343/09344 डॉ. अंबेडकर (इंदौर)–पटना साप्ताहिक स्पेशल का परिचालन 31 जुलाई तक बढ़ाया गया है. गाड़ी संख्या 09031/09032 उधना–हसनपुर रोड साप्ताहिक समर स्पेशल का संचालन भी 26 जुलाई तक जारी रहेगा.

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

रेलवे के इस निर्णय से आरा जंक्शन, भोजपुर तथा आसपास के जिलों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे. समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में विस्तार होने से नियमित ट्रेनों में बढ़ रही वेटिंग की समस्या भी कम होने की उम्मीद है.

सुगम और सुविधाजनक होगी यात्रा

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि स्पेशल ट्रेनों के संचालन अवधि बढ़ने से यात्रियों को टिकट मिलने में सहूलियत होगी और भीड़भाड़ के बीच यात्रा करना आसान होगा. इससे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा.

इसे भई पढ़ें : पटना जंक्शन पर जाली नोट दिखाकर यात्रियों को बनाते थे शिकार, गिरोह का सरगना दिल्ली से गिरफ्तार, कई साथियों की तलाश जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >