अपराजिता सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्र के महिलाओं को किया गया सम्मानित

Arrah News : खेल, कला, सामाजिक सेवा, नृत्य-संगीत, शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को मंच पर सम्मान प्रदान किया गया.

Arrah News : (नरेंद्र कुमार सिंह) सामाजिक सरोकार के तहत बुधवार को प्रभात खबर द्वारा नगर के नागरी प्रचारिणी सभागार में अपराजिता सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर जिले का नाम राज्य और देश स्तर पर रोशन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया.

‘अपराजिताएं’ बनीं सम्मान समारोह की शान

इस अवसर पर खेल, कला, सामाजिक सेवा, नृत्य-संगीत, शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को मंच पर सम्मान प्रदान किया गया. आयोजकों ने कहा कि इन “अपराजिताओं” ने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और अपने दम पर समाज में अलग पहचान बनाई.

अतिथियों ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक राज, संदेश विधायक राधा चरण साह और हास्य कवि एहतेशाम कुरैशी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया. इसके बाद अतिथियों ने एक-एक कर महिलाओं को सम्मानित किया।

खचाखच भरा रहा सभागार

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग और युवा मौजूद रहे. सभागार पूरी तरह खचाखच भरा रहा. दर्शकों ने कार्यक्रम की खूब सराहना की और लगातार तालियों से कलाकारों व सम्मानित महिलाओं का उत्साह बढ़ाया.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा

कार्यक्रम के दौरान नम्रता दास ने फिल्मी गीत रूप मेरा मस्ताना, चाल मेरा दीवाना पर शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय बना दिया. वहीं अन्य कलाकारों ने भक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया.

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना और समाज में उनकी उपलब्धियों को मंच प्रदान करना रहा.

इसे भी पढ़ें: 961 करोड़ की लागत से किऊल-झाझा के बीच बनेगी तीसरी नई रेल लाइन, मोदी सरकार की बिहार को सौगात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >