आरा : मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने कहा- उनका जीवन हमेशा प्रेरणा देता रहेगा

गांव गरीब चेतना मंच भोजपुर ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उनके जीवन और मिसाइल मैन के रूप में योगदान को याद किया गया.

गांव गरीब चेतना मंच भोजपुर की ओर से पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. कलाम के व्यक्तित्व और योगदान को याद करते हुए कहा कि वे देश के 11वें राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और युवाओं व छात्रों के प्रेरणास्रोत थे. मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. कलाम ने विज्ञान के क्षेत्र में देश को नई पहचान दिलाई.

प्रो. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. कलाम उच्च विचारों वाले महान व्यक्तित्व थे. उनका जीवन युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा देता रहेगा. कार्यक्रम में पुरुषोत्तम कुमार, रशीद आलम, छोटन जी, समीम जी, रणधीर कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन परिचय

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम स्थित धनुषकोडी गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम जैनुलाब्दीन और माता का नाम असीम्मा था. साधारण परिवार से आने वाले डॉ. कलाम ने भारत के अंतरिक्ष और रक्षा अनुसंधान कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण योगदान दिया और देश को मिसाइल तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई.

डॉ. कलाम को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए कई राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया गया. उन्हें वर्ष 1981 में पद्म भूषण, वर्ष 1990 में पद्म विभूषण और वर्ष 1997 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया. युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करने वाले डॉ. कलाम का जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी ने नालंदा डेयरी को दी 26 करोड़ की सौगात, दही-लस्सी प्लांट समेत कई योजनाओं का किया शिलान्यास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajnikant mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >