स्कूलों में सुबह 9:00 से दोपहर 3:30 बजे तक होगा कक्षाओं को संचालन

प्री-बोर्ड व बोर्ड की परीक्षा के लिए संचालित विशेष कक्षाओं, परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा

आरा.

जिले में अत्यधिक ठंड का मौसम एवं कम तापमान की स्थिति के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए जिला दंडाधिकारी ने प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों में सभी कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों को 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सुबह 09:00 बजे से 03:30 बजे अपराह्न के बीच ही संचालित करने का निदेश दिया है. प्री-बोर्ड व बोर्ड की परीक्षा के लिए संचालित किये जाने वाली विशेष कक्षाओं, परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >