आरा : मंचूरियन खाने के बाद 7 साल की बच्ची की मौत, दादी सहित दो भाई गंभीर, जानिए पूरा मामला

Arrah Girl Dies After Eating Manchurian : आरा के हसन बाजार में मंचूरियन खाने के बाद एक 7 साल की बच्ची की दुखद मौत हो गई. परिवार के अन्य तीन सदस्य, जिनमें दादी भी शामिल हैं, गंभीर रूप से बीमार हैं. मामले की जांच जारी है.

Arrah Girl Dies After Eating Manchurian : आरा के हसन बाजार थाना क्षेत्र के हसन बाजार गांव में गुरुवार की रात मंचूरियन खाने के बाद दादी समेत चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई. सभी को दस्त और पेट दर्द की शिकायत हुई. हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इसी दौरान 7 वर्षीय बच्ची काव्या कुमारी ने दम तोड़ दिया.

इलाज के लिए ले जाने के दौरान बच्ची की मौत

मृत बच्ची की पहचान हसन बाजार गांव निवासी कुंदन कुमार गुप्ता की 7 वर्षीय बेटी काव्या कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार उसकी हालत अचानक काफी गंभीर हो गई थी. उसे इलाज के लिए रोहतास के बिक्रमगंज स्थित निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

दादी और दो भाइयों का चल रहा इलाज

मृत बच्ची के 13 वर्षीय भाई बिट्टू कुमार और 9 वर्षीय भाई रोहित कुमार का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं 70 वर्षीय दादी चंद्रावती कुंवर को सदर अस्पताल आरा में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है.

बाजार से आया था मंचूरियन

काव्या की दादी चंद्रावती कुंवर ने बताया कि गुरुवार की शाम उनका भांजा बाजार से मंचूरियन लेकर आया था. परिवार के सभी लोगों ने उसे खाया. खाना खाने के कुछ देर बाद चारों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें दस्त व पेट दर्द की शिकायत हुई.

अचानक गंभीर हुई काव्या की हालत

परिजनों के अनुसार शुरुआत में सभी को पेट दर्द और दस्त की शिकायत हुई, लेकिन कुछ देर बाद काव्या की हालत अचानक ज्यादा गंभीर हो गई. इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो गई.

पुलिस कर रही मामले की जांच

हसन बाजार थानाध्यक्ष जयराम शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है. फिलहाल बच्ची की मौत के कारणों को लेकर जांच जारी है.

पंजाब में रहते हैं बच्ची के माता-पिता

बताया गया कि काव्या के माता-पिता पंजाब के लुधियाना में रहकर एक निजी कंपनी में काम करते हैं. बच्ची अपने दोनों भाइयों के साथ हसन बाजार में अपनी दादी के पास रहती थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है.

Also Read : दुर्गापूजा-दीपावली-छठ में यात्रियों को राहत, आरा होकर चलेंगी पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; गुजरात से आने वालों को होगा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >