बिहार में दो बाइकों की टक्कर में गिरे 6 को ट्रक ने रौंदा, 4 की मौत

बिहार में रफतार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन कहीं न कहीं लोगों की जान जा रही है. ताजा मामला भोजपुर का है. बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर पीरो थाना क्षेत्र के मनैनी छलका के पास हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी.

पीरो (भोजपुर). बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर पीरो थाना क्षेत्र के मनैनी छलका के पास दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे छह लोगों को ट्रक ने रौंद दिया. इस घटना में पिता-पुत्री समेत चार लोगों की मौत हो गयी, वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. मृतकों में नौवा गांव निवासी वीर कुंवर राम (35 वर्ष), उनकी नौ वर्षीया पुत्री शिवानी कुमारी, तिरोजपुर निवासी अंटू कुमार (20 वर्ष) और अभिषेक कुमार (19 वर्ष) समेत चार लोगों की मौत हो गयी है. वहीं, वीर कुंवर राम की पत्नी संजू देवी और 13 वर्षीय पुत्र ओम कुमार का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे को जाम कर आवागमन ठप कर दिया.

सीएम ने जताया शोक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे में चार की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की है. सीएम ने कहा कि घटना दुखद है. मैं इस घटना से मर्माहत हूं. उन्होंने घायलों के जल्दस्वस्थ होने की कामना की है.

Also Read: बिहार के पटना और मधुबनी में सीमेंट प्लांट, गोपालगंज में लगेगा इथेनॉल फैक्ट्री, जानें होगा कितने का निवेश

सिवान में भी टकराये दो बाइक, एक की मौत

इधर, सिवान के बसंतपुर मुख्यालय के आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय के सामने एनएच 227 ए पर शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों से टक्कर में एक बाइक का संतुलन बिगड़ गया. जिससे बाइक पर सवार तीन युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इधर टक्कर मारने वाला बाइक समेत फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां ड्यूटी पर डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर तीनों घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. जबकि दो की स्थिति गंभीर देख दोनों को पटना रेफर कर दिया गया.

मृतक की हुई पहचान

मृतक की पहचान भगवानपुर हाट थानाक्षेत्र के सुघरी निवासी विकास कुमार के रूप में हुई. जबकि घायलों की पहचान भगवानपुर हाट थानाक्षेत्र के सुघरी निवासी सूरज कुमार व आशिफ के रूप में हुई है. बसंतपुर अस्पताल में घायल युवक सूरज कुमार ने बताया कि सुघरी का विकास कुमार, आशिफ कुमार और मैं एक ही बाइक पर सवार होकर बसंतपुर आ रहे थे. इस दौरान जैसे ही बसंतपुर के आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय के समीप पहुंचे तभी एक बाइक ने टक्कर मार दिया. जिससे हमलोगो की बाइक का नियंत्रण बिगड़ गया और बाइक समेत तीनों सड़क पर गिर पड़े.

एक घायल सदर अस्पताल रेफर

चिकित्सक द्वारा विकास कुमार, आशिक व सूरज कुमार की स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने विकास की मौत होने की पुष्टि की. घटना की जानकारी होते ही घायल के स्वजन अस्पताल पहुंच रोने लगे. आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे. सूचना पर घटनास्थल व अस्पताल पहुंच बसंतपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने घटना की पूरी जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर