पासिंग आउट परेड में 336 प्रशिक्षु सिपाहियों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

भोजपुर पुलिस लाइन में आयोजित पासिंग आउट परेड में 336 प्रशिक्षु सिपाहियों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ। डीआईजी सत्य प्रकाश ने जवानों को दी शुभकामनाएं।

पासिंग आउट परेड में 336 प्रशिक्षु सिपाहियों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ आरा। भोजपुर पुलिस लाइन ग्राउंड में गुरुवार को प्रशिक्षु सिपाहियों की पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी सत्य प्रकाश थे. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राज, प्रभारी जिलाधिकारी समेत पुलिस एवं प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे. समारोह में प्रशिक्षु सिपाहियों ने आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया और संविधान के प्रति निष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी से कर्तव्य निभाने की शपथ ली.

मुख्य अतिथि डीआईजी सत्य प्रकाश ने परेड की सलामी ली तथा प्रशिक्षण पूरा करने वाले जवानों को शुभकामनाएं दीं. अपने संबोधन में डीआईजी ने कहा कि बिहार पुलिस में आने वाले लगभग 80 प्रतिशत युवा गांवों से तथा करीब 10 प्रतिशत शहरों से आते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के हर क्षेत्र के युवाओं में पुलिस सेवा के प्रति उत्साह है और जनता का पुलिस के प्रति नजरिया भी सकारात्मक रूप से बदल रहा है। उन्होंने प्रशिक्षु जवानों से कहा कि वे संविधान के प्रति पूरी निष्ठा रखें, अपनी कार्यशैली में लगातार सुधार लाएं और जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करें.

उन्होंने कहा कि भोजपुर में जिस प्रकार का प्रशिक्षण दिया गया है, वह एक अच्छा उदाहरण है. यहां प्रशिक्षुओं का अनुशासन और प्रदर्शन सराहनीय रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि सभी प्रशिक्षु भविष्य में उत्कृष्ट कार्य करेंगे तथा अपने परिवार, समाज और पुलिस विभाग का नाम रोशन करेंगे. समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया. पासिंग आउट परेड के दौरान पुलिस लाइन ग्राउंड में अनुशासन, जोश और उत्साह का शानदार माहौल देखने को मिला.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Mithilesh kr

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >