वाहन की ठोकर से युवक की मौत

मौत के बाद परिजनों का हुआ रो-रोकर बुरा हाल

परवाहा. रानीगंज-सरसी मुख्य मार्ग पर बड़हारा स्थित सत्संग मंदिर के समीप शुक्रवार की देर रात्रि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान तमघट्टी वार्ड संख्या 11 निवासी 26 वर्षीय सानू सिंह पिता दिलीप सिंह के रूप में हुई है. जानकारी अनुसार युवक कालाबलुआ की ओर से रानीगंज आ रहा था. इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. ठोकर इतनी जोरदार थी कि युवक का मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते हीं आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी. बताया जा रहा है कि मृतक की शादी कुछ वर्ष पूर्व ही हुई थी. एक छोटा बेटा भी है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >