बाइक चोरी मामले में युवक गिरफ्तार

कबाड़ी दुकान से इंजन बरामद

फारबिसगंज. विगत 04 मार्च को होली के दिन महिला कॉलेज रोड वार्ड संख्या 09 निवासी संजीव कुमार पिता दिलीप प्रसाद साह के घर से बाइक चोरी कांड मामले का फारबिसगंज पुलिस ने उद्भेदन करते हुए बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया और बथनाहा के एक कबाड़ी दुकान में छापेमारी कर चोरी हुए बाइक का इंजन,चक्का व पार्ट्स बरामद कर लिया है. पुलिस ने पटना बस स्टैंड के समीप छापेमारी कर बाइक चोरी कांड को अंजाम देने वाले युवक को गिरफ्तार किया. अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक मनीष कुमार बैठा पिता गौतम बैठा साकिन पासवान टोला वार्ड संख्या 10 रामपुर उत्तर थाना फारबिसगंज निवासी है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक ने बताया कि बाइक चोरी की घटना में उसका एक साथ सहजाद पिता नामालूम दरभंगिया टोला निवासी भी शामिल था. छापेमारी के क्रम में कबाड़ी दुकान के मालिक संजय साह पिता रवि साह व उसका पुत्र रवि साह पिता संजय साह दुकान पर नही मिला. अपर थानाध्यक्ष ने सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि उक्त कबाड़ी दुकान में चोरी के बाइक को खरीद कर उसके पार्ट्स को टुकड़े टुकड़े में काट कर बेचे जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >