करेंट से युवक की गयी जान, परिजनों में मचा कोहराम

मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

सटरिंग खोलने के क्रम में करेंट की चपेट में आया सनोज करदार, गयी जान

पलासी. रविवार की शाम प्रखंड क्षेत्र के सोहागपुर गांव में मकान का सेटरिंग खोलने के क्रम में करेंट की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक सनोज कुमार करदार पिता बटेश्वर करदार बताया जा रहा है. हालांकि इससे पहले गंभीर रूप से झुलसे सनेाज करदार को इलाज के लिए पीएचसी पलासी लाया गया. मौके पर मौजूद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया. जानकारी अनुसार युवक सनोज करदार रविवार को मजदूर के रूप में सोहापुर गांव में एक मकान ढलाई का सेटरिंग खोलने गया हुआ था. सेटरिंग खोलने के क्रम में बिजली करेंट की चपेट में आ जाने से सनोज करदार की मौत हो गयी. इधर सनोज की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >