सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित

डाक्टर पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

परिजनों का कहना था कि अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. अस्पताल में मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.

नरपतगंज. नरपतगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 08 में सोमवार की सुबह खेत में पाट का साग तोड़ने गयी एक महिला को सर्प ने डंस लिया. जिससे महिला बेहोश हो गयी आनन फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया. जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ सी विनोद ने महिला को इलाज के दौरान इंजेक्शन एंटीवेनम समेत अन्य दवाइयां दी लेकिन महिला की हालत बिगड़ता देखकर चिकित्सकों ने फारबिसगंज रेफर कर दिया. लेकिन फारबिसगंज पहुंचे पहुंचने पर महिला ने दम तोड़ दिया. मृतक महिला 36 वर्षीय तारा देवी पति अगम लाल पासवान वार्ड संख्या 08 की निवासी है. परिजन जब उसका शव लेकर वापस अस्पताल पहुंचे तो आक्रोश भड़क उठा. मृतका के परिजनों का कहना था कि बिना जांच पड़ताल के ही उसे संर्पदंश का इंजेक्शन व दवा दिया गया. जिस कारण उसकी मौत हो गयी. परिजन चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर उग्र प्रदर्शन करने लगे धीरे-धीरे बड़ी संख्या में लोग वहां पर जमा हो गये. मृतका महिला के शव को ओपीडी के गेट पर रखकर प्रदर्शन करने लगे. सूचना पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक रमेश मेहता एवं परिजन सहित लोगों को बड़ी मशक्कत से समझा बूझकर शांत करवाया.

लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाये कई आरोप

इसी दौरान वार्ड पार्षद भीम राय, अमित कुमार पासवान, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि इंद्रानंद पासवान, दीपक पासवान, मो पप्पू, बुलबुल यादव, प्रदीप पासवान समेत परिजनों का कहना था कि अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. अस्पताल में मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. सभी का कहना था कि जब तक चिकित्सा प्रभारी यहां नहीं पहुंचते तब तक वे लोग शव को यहां से नहीं हटाएंगे. थानाध्यक्ष ने सभी को आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम होने के बाद अगर चिकित्सक की लापरवाही सामने आती है तो विधि संगत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. करीब 03 घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया 36 वर्षीय महिला की निधन के बाद उसके परिजनों में काफी मायूसी देखी गयी.वहीं थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों के बयान पर प्राथमिकी की गयी है विधि संगत कार्रवाई करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >