भरगामा. भरगामा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में पुलिस ने कुशमौल गांव से 65.76 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बताया कि गिरफ्तार तस्कर में रंजीत भगत की पत्नी बेबी देवी बतायी जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में नशा कारोबारियों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है. उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा. पुलिस लगातार निगरानी कर रही है व जल्द ही अन्य कारोबारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि नशा कारोबार से संबंधित किसी भी सूचना को पुलिस तक पहुंचाएं, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सके.
65.76 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार
थानाध्यक्ष ने कहा, नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा.
