10 लीटर शराब के साथ महिला गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

जोगबनी. जोगबनी थाना पुलिस ने कुशमाहा के टीकरा में छापेमारी कर पांच लीटर देसी शराब के साथ एक महिला मानकी देवी पति स्व कैलू ऋषिदेव को गिरफ्तार किया है. अपर थानाध्यक्ष विष्णु कांत ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर घर में छापेमारी कर शराब बरामद की गयी है. उन्होंने बताया कि इसी क्रम में गिरफ्तार महिला के पड़ोस में भी छापेमारी की गयी. जहां से 05 लीटर देशी शराब बरामद हुआ. इस तरह कुल 10 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. हालांकि घर मालिक लक्ष्मण सादा मौके से भागने में सफल रहा. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAHUL KUMAR SINGH

RAHUL KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >