सप्ताह ध्यान-अभ्यास ज्ञान यज्ञ प्रारंभ

दूर-दराज से आयेंगे श्रद्धालु

41-प्रतिनिधि, फारबिसगंज शहर से सटे प्रखंड के भागकोहेलिया पंचायत के चौरा परवाहा में अवस्थित संतमत सत्संग मंदिर में सात दिवसीय ध्यान अभ्यास ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शनिवार से हुआ जो आगामी 07 मार्च शुक्रवार तक चलेगा. समारोह के संदर्भ में मंदिर के संत बुद्धिनाथ बाबा व मुनीलाल बाबा ने बताया कि इस सप्ताह ध्यान-अभ्यास समारोह में कुप्पा घाट, उत्तर काशी आदि के अनेक संत-महात्माओं का आगमन और उनका प्रवचन होगा. इस ज्ञान यज्ञ में सातों दिन ब्रह्ममुहुर्त में ध्यान अभ्यास इसके बाद प्रातः कालीन व अपराह्नकालीन सत्संग में गुरु महाराज की स्तुति विनती, संत महात्माओं का प्रवचन और भजनों का कार्यक्रम होगा. इस ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन प्रातःकालीन सत्संग में आश्रम के बुद्धिनाथ बाबा ने अपने प्रवचन में कहा कि सत्पुरुषों, सज्जन पुरुषों व साधु संतों के संग का नाम सत्संग है. सत्संग में हमें ध्यान करने की कला सीखने व संतों की ज्ञान भरी बातें सुनकर बहुत लाभ होता है. संत महात्मा हमें बताते हैं कि ध्यान करने से गुरु की कृपा व ईश्वर की प्राप्ति होती है. ज्ञान यज्ञ में संतहात्माओं के प्रवचन के बाद मुनिलाल बाबा ने गुरु महाराज के भजन सुनाये तदोपरांत आरती और भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया. ज्ञान यज्ञ में बड़ी संख्या में सत्संगी महिला व पुरुष उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >