ढोलबज्जा पैक्स में मतदान आज, तैयारी पूरी

पैक्स चुनाव को लेकर में चहल-पहल तेज

1669 मतदाता तीन मतदान केंद्रों पर आज डालेंगे वोट फारबिसगंज. पैक्स चुनाव 2026 के तहत प्रखंड के महज एक पैक्स ढोलबज्जा पैक्स में अध्यक्ष व प्रबंधकारिणी सदस्यों के लिए सोमवार को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. मतदान कराने के लिए प्रतिनियुक्त मतदान पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों ने पुलिस बलों के साथ प्रखंड कार्यालय परिसर में बनाये गये काउंटर पर पहुंच कर मत पेटी व मत पत्र व मतदान सामग्री आदि रिसीव कर रविवार के देर शाम तक मतदान केंद्र के लिए प्रस्थान कर गये. प्रखंड पैक्स निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रखंड के 01 पैक्स ढोलबज्जा में पैक्स चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराये जाने को ले कर 01 पीसीसीपी, दो दर्जन से अधिक मतदान कर्मी, पीठासीन पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जबकि आधा दर्जन से अधिक मतदान कर्मियों को रिजर्व भी रखा गया है. फारबिसगंज प्रखंड के ढोलबज्जा पैक्स में सोमवार को 1669 मतदाता 03 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर अध्यक्ष पद के 03 व सदस्य पद के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. सोमवार को होने वाले पैक्स चुनाव को ले कर ग्रामीण क्षेत्रों में काफी चहल पहल देखा जा रहा है. मतदान पदाधिकारियों,मतदान कर्मियों व पुलिस पदाधिकारियों को मत पेटी,मत पत्र व मतदान सामग्री रिसीव कराने के लिए प्रतिनियुक्त प्रखंड कर्मियों में प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक अरुण राम,प्रखंड नाजिर सूरज कुमार,कृष्ण कुमार गोपाल,अजय कुमार गुप्ता,संजीव झा, चंदन कुमार सिंह,राकेश कुमार,अमित कुमार,कुमार पंकज,अमोद कुमार गौरव कुमार सहित अन्य सक्रिय रूप से लगे रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >