विश्वकर्मा वंसज एकजुट होकर आवाज बुलंद करें

विश्वकर्मा समाज के उत्थान को लेकर बैठक

विश्वकर्मा समाज के उत्थान को लेकर बैठक अररिया. भारतीय विश्वकर्मा महासंघ ने रविवार को मारवाड़ी पट्टी स्थित जैन धर्मशाला में जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया. बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता अररिया जिला अध्यक्ष मनोज भारती ने की. बैठक में विश्वकर्मा समाज के सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक उत्थान पर विचार विमर्श किया गया व संगठन की मजबूती पर बल दिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद ने कहा कि समाज में एकजुटता व एकता लाना काफी जरूरी है. उन्होंने कहा कि लोगों को सक्रिय होने की आवश्यकता है. साथ हीं विश्वकर्मा वंशजों को एकजुट हो कर आगे आने की जरूरत है. उन्होंने समाज के सभी वर्ग के लोगों को एकजुट होकर कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि समाज को एकजुट हुए बगैर यह संभव नहीं है. मुकुल आनंद ने कहा कि इस बैठक का आयोजन मुख्यतः वंचित विश्वकर्मा समाज को राजनीति में उचित भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व विश्वकर्मा समाज के ऊपर हो रहे शोषण, दोहन व प्रताड़ना से मुक्ति के लिए किया गया है. इस बैठक में विश्वकर्मा समाज के पांचों पुत्र सोनार, बढ़ई, लोहार, प्रजापति, कसेरा, ठठेरा ने भारी संख्या में शामिल होकर समाज को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है. श्री आनंद ने कहा कि विश्वकर्मा समाज आजादी से अब तक सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक हर क्षेत्र में उपेक्षित है. हमारे समाज के लोग जब एमपी, एमएलए बनेंगे तब विश्वकर्मा समाज के लोगों को अधिकार मिलेगा. सरकार में भागीदारी से हीं समाज के विकास का रास्ता खुलता है. उन्होंने कहा कि जिसकी दो प्रतिशत आबादी है उन्हें सत्ता में आजादी से लेकर अब तक सम्मान मिल रहा है जबकि विश्वकर्मा वंशियों की आबादी 8 प्रतिशत है फिर भी सत्ता से वंचित है. महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिवाकर ने कहा कि विश्वकर्मा समाज कई वर्षों से रैली व कार्यक्रम के माध्यम से अपने समाज की दशा व दिशा का संज्ञान लगातार सभी राजनीतिक दलों को देते रहा है पर इन राजनीतिक दलों ने साथ नहीं दिया. इसीलिए अगले विधानसभा चुनाव में हर सीट पर हम अपने समाज के उम्मीदवार खड़े कर उन्हें जिताने का काम करेंगे. बैठक में महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्या भूषण शर्मा, जहानाबाद लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी दीपक शर्मा, सहरसा जिला अध्यक्ष डॉ रघुनंदन शर्मा, भवानीपुर प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा, पिंटू शर्मा, अमित शर्मा, जिला संरक्षक राजेंद्र शर्मा, महासचिव दामोदर शर्मा, सचिव उमेश शर्मा, सचिव मनीष शर्मा, सचिव अनिल शर्मा, सचिव मनोज शर्मा ने संबोधित किया. इस मौके पर रामानंद शर्मा, मुकेश शर्मा, शशि कुमार शर्मा, रामनारायण शर्मा, नंदलाल शर्मा, उमेश शर्मा, सुभाष शर्मा, सियाराम शर्मा, विक्की शर्मा, ललित शर्मा, उमेश शर्मा, सीताराम शर्मा, उमाकांत शर्मा, डॉक्टर विनोद कुमार, सुरेश शर्मा, तेतर शर्मा, गोविंद शर्मा, अनिल कुमार शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >