पहुंसरा में ग्रामीणों ने पकड़ा हिरण

हिरण को किया वन विभाग के हवाले

-11-प्रतिनिधि, परवाहा

रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के पहुंसरा पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित पोखर पर भटक रहे हिरण को स्थानीय पूर्व पंसस अभिनंदन चौरसिया, बिनोद मुर्मू, जयकिशोर हंसदा,शिव मुर्मू आदि ने कड़ी मशक्कत के बाद हिरण को पकड़कर सुरक्षित रखा. फिर स्थानीय वन विभाग को सूचित किया. सूचना पर वनरक्षी कुंदन कुमार सिंह,संतोष यादव , रामजी पासवान आदि ने रेस्क्यू कर हिरण को रानीगंज वृक्ष वाटिका लाकर छोड़ दिया गया.

—————————–

हाइवा को सीओ ने किया जब्त

परवाहा. शनिवार को रानीगंज सीओ प्रियव्रत कुमार ने आम ग्रामीणों के शिकायत पर मिट्टी लदे एक हाइवा को जब्त कर बौंसी थाना के हवाले कर दिया है. बताया जा रहा है कि जब्त हाइवा से प्रखंड क्षेत्र में बन रहे रेलवे लाइन में मिट्टी ढुलाई किया जा रहा था. जिसे सीओ ने जब्त कर बौंसी थाना के हवाले कर दिया है. इधर बौंसी थानाध्यक्ष विकास पासवान ने बताया कि अंचल अधिकारी के द्वारा बौंसी थाना को एक मिट्टी लदे हाइवा सुपुर्द किया गया. लेकिन आवेदन नहीं दिए जाने के कारण अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाया है. आवेदन मिलने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >