नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के पलासी पंचायत के वार्ड संख्या 01 स्थित पोखर में रविवार की दोपहर एक अज्ञात महिला का शव मिला है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची नरपतगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. वहीं जानकारी मिलते ही एफएसएल टीम ने पहुंचकर मामले में कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की. जानकारी के अनुसार पलासी पंचायत के वार्ड संख्या एक ठाकुर टोला के समीप एक पोखर में रविवार की दोपहर एक लाल रंग की साड़ी पहनी महिला का शव स्थानीय ग्रामीणों ने देखा. थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व पुलिस टीम ने घटनास्थल पहुंचकर कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल के बाद शव को कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. हालांकि किस कारण से मौत हुई है या फिर हत्या कर शव फेंका गया है पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
पोखर में मिला अज्ञात महिला का शव
हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका
