पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

यातायात नियमों का पालन करने की दी हिदायत

भरगामा. भरगामा पुलिस ने रविवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर थाना क्षेत्र के सुकेला मोड़ व जिलेबिया मोड़ के समीप सघन वाहन जांच की. अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 07 हजार रुपये का चालान वसूला गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए. इस अभियान में एसआई मनोज कुमार साह, एसआइ विकास कुमार समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे. पुलिस ने वाहनों की डिक्की, केबिन व अन्य हिस्सों की जांच करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की. अभियान के क्रम में वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन प्रमाणपत्र (आरसी), बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र (पीयूसी) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई. जिन वाहन चालकों के कागजात अधूरे पाये गये उन्हें चेतावनी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >