बकरा नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

लोग जता रहे हत्या की आशंका

जोकीहाट. महलगांव थाना क्षेत्र के बागनगर पंचायत के मोंगरा घाट बकरा नदी में बुधवार को एक अज्ञात शव पानी में देख आसपास के ग्रामीणों ने देखकर हल्ला मचाया. इस दौरान घाट पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. उपस्थित लोगों ने महलगांव थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार को घटना की सूचना दी. थानाध्यक्ष ने पुलिस जवानों के साथ मोंगरा घाट पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी. उपस्थित भीड़ हत्या की आशंका जता रहे थे. वहीं महलगांव थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा. प्रथम दृष्टया डूबने से मौत प्रतीत होता है. डूबे हुए व्यक्ति ट्रांस जेंडर है. अररिया से पहुंची एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाकर ले गये. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान के लिए विभिन्न थाना क्षेत्र में फोटो व वीडियो भेजा गया है. लेकिन समाचार भेजे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >