जोकीहाट. जोकीहाट थाना परिसर में बुधवार को उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज कुल 11 कांडों में जब्त की गयी करीब दो हजार लीटर विदेशी शराब काे नष्ट किया गया.यह कार्रवाई जिला स्तर से गठित टीम की निगरानी में हुई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार जब्त शराब को नष्ट किया गया, ताकि अवैध शराब के भंडारण व दुरुपयोग की किसी भी संभावना को समाप्त किया जा सके. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करायी गयी. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के धंंधे पर सख्ती जारी रहेगी. ऐसे मामलों में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा. पुलिस की इस कार्रवाई से शराब के धंधेबाजों में हड़कंप देखा गया. मौके पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा, अनि गोविंद राम सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
11 मामलों में जब्त दो हजार लीटर शराब की नष्ट
जोकीहाट थाना परिसर में हुई कार्रवाई
