954 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

अररिया आरएस. उत्पाद विभाग की टीम नरपतगंज थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के समीप एनएच 27 पर वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से 954 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद अधीक्षक निरंजन कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक चार पहिया पिकअप वाहन से शराब की बड़ी खेप अररिया से होकर मुजफ्फरपुर की ओर जाने वाली है. सूचना के आधार पर अवर निरीक्षक रंजीत कुमार के नेतृत्व में एक मद्य निषेध टीम का गठन किया गया. वाहन जांच के क्रम में ही अररिया की ओर से एक पिकअप वाहन को रोककर पिकअप वाहन की तलाशी ली. तलाशी के दौरान 954 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. इस मौके पर से दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तस्कर में पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी जिले भक्ती नगर थाना क्षेत्र ममता पारा निवासी अर्जुन सिंह व बिहार वैशाली जिला के बेलसर थाना क्षेत्र निवासी रंजन महतो है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >