अररिया के दो खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीता

राष्ट्रीय विद्यालय थांग-ता प्रतियोगिता में लहराया परचम

अररिया. दिल्ली में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडियन द्वारा आयोजित 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालय थांग-ता प्रतियोगिता 2025-26 में अररिया से गए खिलाड़ी ने धमाल मचाया है. 29 जनवरी से 03 फरवरी 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में अररिया से 05 खिलाड़ी शामिल हुए. जिसमें अंडर-19 बालक वर्ग में अररिया आरएस स्थित सहनी टोला वार्ड संख्या 02 निवासी बालेश्वर शाह के पुत्र राही कुमार जो 65 किलोग्राम में भाग लिए व गाछी टोला अररिया बाजार के निवासी संतोष भगत की पुत्री जानवी कुमारी 56 किलोग्राम में भाग ली. दोनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल कर जिला व सूबे का मान बढ़ाया है. राष्ट्रीय स्तर पर दोनों खिलाड़ी की इस उपलब्धि से बिहार राज्य थांग-ता संघ के महासचिव मुकेश कुमार चौधरी ने उन्हें बधाई दी है. अररिया जिला थांग-ता संघ के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार सिन्हा व उपाध्यक्ष कन्हैया कुमार मिश्रा ने भी बधाई दिया है. कहा कि कोच संतोष कुमार की कड़ी मेहनत व उनके कुशल प्रशिक्षण से अररिया जिला के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. बधाई देने वालों में संघ से डॉ सुलोचना कुमारी, डॉ अलका कुमारी, डॉ नीतू कुमारी, सीनियर खिलाड़ी दिवाकर कुमार, ईशा कुमारी, इशिका कुमारी, सुमित, विकाश, खुशबू शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >