शराब तस्कर सहित दो लोग गिरफ्तार

संध्या में छापेमारी के बाद की कार्रवाई

भरगामा. भरगामा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संध्या छापेमारी में दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने थाना क्षेत्र के चरैया गांव से शराब पीकर उत्पात मचा रहे बिंदेश्वरी मुखिया के पुत्र वकील मुखिया को गिरफ्तार किया. वहीं हाटीवाला सोनापुर गांव में छापेमारी कर महेश्वरी पासवान के पुत्र विधानंद पासवान को दो लीटर देशी शराब के साथ पकड़ा गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से करीब 200 लीटर अर्धनिर्मित कच्ची शराब को मौके पर ही नष्ट कर दी. छापेमारी दल का नेतृत्व एसआई रौशन कुमार कर रहे थे. जबकि एएसआई वकील राम व सशस्त्र बल के जवान भी अभियान में शामिल थे. दोनों अभियुक्तों को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >