पेंशनर समाज के दो सदस्य पटना रवाना

पटना जा रहे दोनों सदस्यों को बुके देकर विदा किया

फारबिसगंज. 15 मार्च 2026 को गेट पब्लिक लाइब्रेरी गर्दनीबाग पटना में आयोजित होने वाले बिहार राज्य पेंशनर समाज बिहार, पटना का राज्य अधिवेशन में भाग लेने के लिए फारबिसगंज अनुमंडल शाखा से सचिव मधुसूदन मंडल, कार्यकारिणी के सदस्य अरुण कुमार मिश्र सहित अन्य जोगबनी-दानापुर पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस से पटना के लिए प्रस्थान कर गये. पेंशनर समाज फारबिसगंज शाखा के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पटना जा रहे दोनों सदस्यों को बुके व माला पहना कर विदा किया गया. मौके पर प्रो दिलीप कुमार अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल, रामप्रकाश यादव, विद्यानंद पासवान, मंटू यादव सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >