नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के गोड़राहा विशनपुर पंचायत के बरियारपुर वार्ड संख्या 09 में गुरुवार को आग से दो घर जल गये. घर में रखे अनाज, वस्त्र, नकद- जेवरात सहित लाखों रुपये के समान जल गये. स्थानीय ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया. जानकारी अनुसार गोड़राहा विशनपुर पंचायत के बरियारपुर निवासी प्रमोद यादव व संजय यादव के घर में गुरुवार को अचानक आग लग गयी. अगलगी की सूचना पर पैक्स अध्यक्ष रूपेश यादव ने घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिजनों से जानकारी ली. नरपतगंज सीओ को फोन कर अविलंब पीड़ित परिवार के बीच मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की. सीओ ने कहा कि रिपोर्ट मिलते ही मुआवजे उपलब्ध कराया जायेगा.
आग से दो घर जले, लाखों की क्षति
पीड़ितों ने की मुआवजा देन की मांग
